Thursday, June 7, 2018

सिविल इंजीनियरिंग क्या है / सिविल इंजिनियर किसे कहते हैं / सिविल इंजीनियरिंग कैसे करें / करिअर और जॉब्स / सिविल इंजीनियरिंग के प्रकार



सिविल इंजीनियरिंग क्या है ?

सिविल इंजीनियरिंग मिलिट्री इंजीनियरिंग के बाद दूसरी सबसे पुरानी इंजीनियरिंग की शाखा ( branch ) है । सिविल इंजीनियरिंग एक इंजीनियरिंग की ब्रांच है जो किसी भी प्रकार की प्राकृतिक या अप्राकृतिक जैसे की भवन , सिंचाई , रेलवे , पुल ,सड़क निर्माण  इत्यादि कार्यो जैसी संरचनाओं या स्ट्रक्चर्स   की प्लानिंग या योजना , डिजाइनिंग , निर्माण  और रखरखाव से सम्बंधित है। अर्थात , सिविल इंजीनियरिंग वह  शाखा है  जिसके अंतर्गत  हमें सिखाया जाता है किसी भी प्रकार के निर्माण की योजना बनाना  डिजाइनिंग करना निर्माण करना  और उसका रखरखाव करना। सिविल इंजीनियरिंग एक बहुत ही बहुविकसित इंजीनियरिंग की शाखा है। आजकल जितने भी निर्माण हो रहे है वो सभी इंजीनियरिंग के ही करिश्मे है।  जैसे  आप जानते ही होंगे बुर्ज ख़लीफ़ा दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत जो की दुबई में  है और  ऐसे ही कई इमारतें सभी सिविल इंजीनियरिंग के काम है।


सिविल इंजीनियर किसे कहते हैं ?

कोई व्यक्ति जो की किसी भी प्रकार से निर्माण  कार्यों से सम्बंधित है और उसकी प्लानिंग, डिजाइनिंग, निर्माण और रखरखाव करते  है, उन्हें  सिविल इंजीनियर कहते  हैं।  सिविल इंजीनियर इन कार्यों की प्लानिंग करते हैं डिज़ाइन बनाते हैं ड्राइंग बनाते हैं और विभिन्न प्रकार के निर्माण  से सम्बंधित कार्यों की पर्यवेक्षण या सुपरविजन करते हैं।  सिविल  इंजीनियर एक ऐसा व्यक्ति होता है जो प्राकृतिक रूप से प्राप्त संसाधनों  का उपयोग करके उसको सही बनावट देकर उपयोग योग्य बनाता  है और व्यक्ति के उपयोग  अनुरूप बना देता है ताकि व्यक्ति उसे आसानी से उपयोग कर  सके और उसको सुविधा हो सके और  यह सब निर्माण से सम्बंधित है। सिविल इंजीनियर किसी भी निर्माण कार्य में बहुत ही अहम भूमिका निभाता है।  जैसे की सिविल इंजीनियर निर्माण कार्यों  से सम्बंधित और वह छोटे निर्माण  लेकर बहुमंजिला ईमारत का निर्माण करते हैं और उसकी डिजाइनिंग
और प्लानिंग करते हैं  जिसमे बहुत से लोग रहते हैं  इससे उसकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है क्योंकि निर्माण यदि  पूरी डिज़ाइन और कंस्ट्रक्शन लॉज़ के हिसाब से नहीं किया गया तो यह खतरनाक हो सकता है उन लोगों  लिए जो उसमे रहने वाले हैं अर्थात  सिविल इंजीनियर एक बहुत ही अहम् भूमिका निभाता है। एक  इंजीनियर को निर्माण से सम्बंधित सभी कार्यों और उनके बारे में पता होना चाहिए। यदि आपकी रुचि निर्माण कार्यों और डिजाइनिंग करने ड्राइंग बनाने में है तो आप भी सिविल इंजीनियरिंग  सकते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात हैं आपकी रुचि (इंटरेस्ट) क्यों यदि आपकी रुचि नहीं होगी ऐसे कार्यों में तो आप कभी भी अच्छे इंजीनियर नहीं बन पाएंगे।


सिविल इंजीनियर बनने के लिए योग्यता ( Qualification ) 

अगला सवाल उठता है की सिविल इंजीनियर बनने के लिए  हमारी  क्वालिफिकेशन क्या होनी चाहिए।  तो मैं आपको  दूँ की यदि आपने अपनी दसवीं या फिर बारहवीं कक्षा पास कर लिया है तो आप सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते है ,बसर्ते इसके की आपको किसी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेना  होगा आप पॉलिटेक्निक में अड्मिशन ले सकते हैं या फिर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) में एडमिशन ले सकते है यदि आपने बारहवीं पास कर रखा है इसके लिए आपको बारहवीं कक्षा में फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स होना चाहिए। सबसे पहले तो आपको एंट्रेंस ( Entrance ) एग्जाम देना होता है यदि आप उत्तीर्ण करते  हैं तो नामांकन कर सकते हैं। पॉलिटेक्निक के लिए आपका सिर्फ दसवीं पास होना काफी  हैं और  आपने बारहवीं कर लिया है  तो और  अच्छा है बसर्ते इसके की आपके पास फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथ्स ये  तीन सब्जेक्ट थे। सबसे  पहले तो आपको प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा उसके  बाद आपको एडमिट कार्ड मिल जाएगा। परीक्षा देने के बाद यदि आपका अच्छा प्रदर्शन रहता है तो आप अपने मनचाहे कॉलेज और ब्रांच में एडमिशन ले सकते हैं।


सिविल  इंजीनियरिंग कैसे करें ?

जैसा के आपको ऊपर के पैराग्राफ में बताया की यदि आप  दसवीं पास हैं या बारहवीं आप प्रवेश परीक्षा  के लिए आवेदन दे  हैं टेस्ट देने के बाद आपको काउंसलिंग करना  है और उसमे आपको अपना मनपसंद कॉलेज या इंस्टिट्यूट और इंजीनियरिंग की ब्रांच चुनना होता है उसके अंतर्गत सिविल इंजीनियरिंग चुनना है। यदि आप प्लीटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग करेंगे तो यह तीन वर्ष का कोर्स होगा और उसके अंतर्गत छह सेमेस्टर एक वर्ष में दो। पहले और दूसरे सेमेस्टर  में साधारणतया आपको वही पढ़ाया जाता है जो  आप  दसवीं और बारहवीं में  होते हैं।



सिविल इंजीनियरिंग में करियर और जॉब ?


यह बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न  है। यदि आप का इंटरेस्ट या रुचि इंजीनियरिंग में हैं तो आप जरूर सफल होंगे क्योकि अगर आपकी रुचि होगी इस सब्जेक्ट  में तो आप पूरी  लगन से पड़ेंगे और सबसे महत्वपूर्ण बात आप आत्मविश्वास से भरे होंगे  जो आपको सफलता दिलाएगा। यदि आप का अच्छा प्रदर्शन रहता है तो आप की कैंपस प्लेसमेंट हो सकती है।